लालकुआं -: गांधीनगर बिन्दुखत्ता निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हल्दूचौड़ जग्गी डी क्लास निवासी दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि आज प्रातः करीब 11:30 बजे उन्हें बेटी के ससुराल से फोन आया। फोन पर बताया गया कि उनकी बेटी को अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ी है, जिसे इलाज के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया है और वे तुरंत अस्पताल पहुंचें।

दिनेश चंद्र भट्ट ने बताया कि जब वह रुद्रपुर के अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी का शव मोर्चरी में रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में उनकी बेटी सीमा का विवाह गांधीनगर बिन्दुखत्ता निवासी रमेश कुनियाल के साथ हुआ था। सीमा के दो बच्चे हैं, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं।

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि लगभग चार वर्ष पूर्व घरेलू विवाद के चलते उनकी बेटी ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके दामाद होटल लाइन में बाहर काम करते हैं और वह दो दिन पूर्व ही घर लौटे थे।

परिजनों का कहना है कि “चक्कर आकर गिरने” से किसी की मौत होना संदेहास्पद है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे उनकी आशंका और गहरी हो गई है। इसी आधार पर उन्होंने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने का शक जाहिर किया है।

फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *