Advertisement

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के दिनेश बने प्रदेश मीडिया सह संयोजक

हल्द्वानी, -: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति से ई. दिनेश कुमार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया गया है। दिनेश कुमार ने इससे पहले पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यभार निभाया है। उन्होंने नगर उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा के महामंत्री और अनुसूचित मोर्चा में महामंत्री के रूप में संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। भाजपा नेतृत्व ने बताया कि दिनेश कुमार छात्र जीवन से ही पार्टी और राष्ट्रवादी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश स्तर पर यह

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति मिलने के बाद दिनेश कुमार ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी प्रतिबद्धता के साथ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस नई जिम्मेदारी में वह अपने अनुभव और संगठनात्मक कौशल का उपयोग करके पार्टी की कार्यशैली और जनसंपर्क को और सुदृढ़ करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *