Advertisement

हल्द्वानी-: पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रहे शीत दिवस को लेकर
जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने गंभीर रूप रुख अपनाते हुए जनपद में खनन गतिविधियों में कार्यरत श्रमिकों को तुरंत कंबल वितरण करने के निर्देश दिए जिसका संज्ञान लेते हुए श्रमिकों के कल्याण हेतु स्वीकृत निधि से शनिवार को गोरा पड़ाव खनन गेट में चुगान कार्य में लगे श्रमिकों को 600 कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, डीएलएम वन निगम हल्द्वानी धीरेश बिष्ट तथा जिला खनन अधिकारी नवीन सिंह ने गोरापड़ाव खनन गेट पर खनन कार्यों में संलग्न 600 से अधिक श्रमिकों को शीत ऋतु से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक कल्याण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निरंतर जारी रहने की बात कही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *