देहरादून/टनकपुर/काठगोदाम/रामनगर/लालकुआं।
पूर्वोत्तर रेलवे पर 01 जनवरी 2025 से लागू नई समय-सारिणी के तहत उत्तराखंड से चलने वाली कई ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व संशोधित समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। बदली गई प्रमुख ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है—
टनकपुर / काठगोदाम क्षेत्र
12036 दिल्ली–टनकपुर एक्सप्रेस टनकपुर 16.10 के स्थान पर 16.00 बजे पहुँचेगी।
15020 टनकपुर–देहरादून एक्सप्रेस 19.40 के स्थान पर 19.35 बजे प्रस्थान।
15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस 08.25 के स्थान पर 08.10 बजे प्रस्थान।
15076 टनकपुर–शक्तिनगर एक्सप्रेस 08.25 के स्थान पर 08.10 बजे प्रस्थान।
55324 टनकपुर–पीलीभीत सवारी 10.10 के स्थान पर 11.45 बजे प्रस्थान।
55326 टनकपुर–पीलीभीत सवारी 18.35 के स्थान पर 17.50 बजे प्रस्थान।
75302 टनकपुर–बरेली सिटी डेमू 15.35 के स्थान पर 14.55 बजे प्रस्थान।
12039 काठगोदाम–नई दिल्ली एक्सप्रेस 15.10 के स्थान पर 15.15 बजे प्रस्थान।
12207 काठगोदाम–जम्मूतवी एक्सप्रेस 18.10 के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान।
12210 काठगोदाम–कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 18.10 के स्थान पर 18.15 बजे प्रस्थान।
रामनगर / लालकुआं क्षेत्र
15056 रामनगर–आगरा फोर्ट एक्सप्रेस 19.55 के स्थान पर 19.45 बजे प्रस्थान।
15063 रामनगर–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 05.30 के स्थान पर 05.50 बजे प्रस्थान।
25014 रामनगर–मुरादाबाद एक्सप्रेस 22.15 के स्थान पर 22.25 बजे प्रस्थान।
25036 रामनगर–मुरादाबाद एक्सप्रेस 10.05 के स्थान पर 09.50 बजे प्रस्थान।
65306 रामनगर–मुरादाबाद मेमू 14.05 के स्थान पर 13.05 बजे प्रस्थान।
65310 रामनगर–मुरादाबाद मेमू 21.10 के स्थान पर 21.00 बजे प्रस्थान।
15062 लालकुआं–कासगंज एक्सप्रेस 19.50 के स्थान पर 19.45 बजे प्रस्थान।
55302 लालकुआं–मुरादाबाद सवारी 08.40 के स्थान पर 08.25 बजे प्रस्थान।
55304 लालकुआं–मुरादाबाद सवारी 17.00 के स्थान पर 16.50 बजे प्रस्थान।
55312 लालकुआं–कासगंज सवारी 11.00 के स्थान पर 10.45 बजे प्रस्थान।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अद्यतन समय-सारिणी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
