ग्राम चनकपुर में किसान चौपाल का आयोजन

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पंतनगर। 18 दिसंबर 2025। विश्वविद्यालय में केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा संचालित अखिल भारतीय पशु शोध समन्वित परियोजना-फ्रिजवाल द्वारा ग्राम चनकपुर कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र-बाजपुर में पशुपालकों एवं वैज्ञानिकों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया।
किसान चौपाल का उद्घाटन डा. सी.बी. सिंह, प्राध्यापक पशु प्रजनन विभाग एवं परियोजना अधिकारी द्वारा किया गया। डा. सी.बी. सिंह ने सभी पशुपालकों एवं परियोजना टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ परियोजना के उद्देश्य एवं इससे पशुपालकों को मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला गया। एवं पषु पोषण सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के साथ-साथ घर पर पषु आहार बनाने की विधि बताते हुए पशु पालन के सभी तकनीकी आयामों को अपनाकर उन्नत पशु पालन करने की सलाह दी गयी। डा. बृजेश सिंह, प्राध्यापक पशुधन प्रबंधन विभाग द्वारा पशु नस्ल सुधार, देसी नस्ल, प्रजनन एवं शरद ऋतु में पषुआंे के प्रबन्धन सम्बन्धी समस्याओं के सुझाव एवं जानकारी दी। किसान चौपाल में पशुपालकों का पंजीकरण एवं सामग्री वितरण व धन्यवाद प्रस्ताव कु. आराधना फुलार द्वारा किया गया। किसान चौपाल में कुल 43 पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *