महाविद्यालय में “विकसित भारत@2047” पर विचार गोष्ठी का आयोजन
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकसित भारत@2047″ पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विचार गोष्ठी के संयोजक डॉ. बिपिन चन्द्र जोशी द्वारा शासन के विकसित भारत कार्यक्रमों से अवगत कराया। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक उत्तराखंड प्रोफेसर डॉ. भुवन चन्द्र मेलकानी ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए सबसे पहले हम सभी को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा और विद्यार्थियों को समाज में फैली विभिन्न बुराइयों से आगाह करते हुए नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और कहा कि उनसे बचते हुए वैज्ञानिक तकनीकी कौशल युक्त ज्ञान से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं इसमें युवाओं को महत्वपूर्ण भूमिका व जिम्मेदारी स्वयं भी निभानी होगी। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने युवाओं को अपनी रूचि के अनुसार आगे बढ़ते हुए विकसित भारत की संकल्पना में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही शासन द्वारा विद्यार्थियों हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। प्रोफेसर डॉ. राजकुमार सिंह के द्वारा विकसित भारत के मार्ग में आने वाली विभिन्न बाधाओं से सभी को अवगत कराया एवं संपोषित विकास की ओर ध्यान आकर्षित किया। प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पाण्डे ने नयी शिक्षा नीति के तकनीकी व कौशल शिक्षा के माध्यम से भी विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
महाविद्यालय के छात्र कन्हैया भट्ट एवं सावन मेहता ने युवाओं का आवाह्न करते हुए उनकी भारत को विकसित बनाने में अपनी भूमिका निभाने के लिए जाग्रत किया। छात्र अभिभावक संघ के अध्यक्ष बंशीधर शर्मा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विकसित भारत की शपथ एवं वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय छात्र अभिभावक संघ के पदाधिकारी एवं डॉ.बीना मथेला, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. चन्द्रा जोशी, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे, डॉ. गीता तिवारी पाण्डे, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. इंद्र मोहन पंत, डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. सरोज पंत, डॉ. कल्पना साह, डॉ. पी सागर, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. मनोज पंत, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजेन्द्र कुमार सनवाल, डॉ. नीलम कनवाल, डॉ. कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉ. वीरेंद्र दानू, डॉ. नीता पाण्डे आदि प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र संघ पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंद्रकांता ने किया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *