कोतवाली रुड़की
Promote Your Business Here
हरिद्वार पुलिस ने मोटरसाइकल चोरी पर कसी नकेल
लोगों की गाढ़ी कमाई से ख़रीदी हुई बाइकों को चोरी कर करता था शौक पूरे
लगातार हो रही वाहन चोरियों के दृष्टिगत गठित की गई है विशेष टीम
सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग के ज़रिए चोरों तक पहुँची पुलिस
एक्टिव मुखबिर तन्त्र का मिला साथ, नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान 01 दबोचा
संदिग्ध के कब्जे से चोरी की 04 मोटर साइकिल बरामद
घटना– दिनाँक 27.11.2025 को वादी मुकदमा गोतम सिह निवासी शिवपुरम गोपाल गार्डन थाना गंगनहर की लिखित तहरीर बाबत घटना अज्ञात अभि0 द्वारा वादी की स्कूटी को हिमालयन पैलेस बैंकट हाल ढण्डेरा से चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वाहन चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देश पर अलग अलग पुलिस टीमो का गठन कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीम ने मुखबिरान को एक्टिव कर क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए सोलानी पुल के पास नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को दबोचकर उसकी निशानदेही पर चोरी की 04 मोटर साईकिल बरामद की। आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पकड़े गए आरोपित के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विवरण आरोपित-
मोनू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार
बरामदगी-
- स्कूटी- 01
- मोटर साईकिल- 03
पुलिस टीम-
उ0नि0 चन्द्र मोहन सिह
कानि0 अमित रावत
कानि0 गुलबहार
कानि0 राजेश देवरानी
कानि0 प्रदीप डंगवाल
PRD खुशनूद
