बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के आलोक नगर मे गुरुवार को देवर-भाभी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना कर स्थानीय लोगों से बात की। पता लगा कि दोनों का प्रेम संबंध था। जिसके चलते परिवार में क्लेश रहता था। इसी वजह से दोनों ने कुछ घंटे के अंतराल मे जान दे दी। सुबह करीब 10 बजे पहले 30 वर्षीय महिला अपने घर के कमरे मे पंखे से लटक गई। परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शाम साढ़े पांच बजे महिला के 25 साल के देवर ने घर के उसी कमरे में उसी पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर इज्जतनगर थाना

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है, साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। वही अंकित की पत्नी का दो साल पहले निधन हुआ था। वह उसके बाद से मानसिक रूप से परेशान रहता था। अंकित का इलाज भी चल रहा था। थाना क्षेत्र को आलोक नगर कॉलोनी निवासी पेंटर अंकित राठौर यहां पर भाई, भाभी और माता-पिता के साथ रहता था।

गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोनी ने पहली मंजिल पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि, उसी कमरे मे शाम 5:30 बजे देवर अंकित ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अंकित का भाई और पिता पेंटर का काम करते है। सोनी को एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस के अनुसार सुबह भाभी का शव छत पर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला था। उसी समय से देवर काफी परेशान हो गया और शाम को उसी कमरे मे

जाकर फंदा लगा लिया। चर्चा है कि देवर-भाभी के बीच नजदीकी संबंध थे। इसको लेकर घर मे कलह भी रहती थी। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के सितारगंज के धानचौड़ा गांव की रहने वाली सोनी की शादी 2016 में इज्जतनगर थाना क्षेत्र के आलोक नगर निवासी विवेक से हुई थी। सोनी के दो बच्चे है। तीन साल का बेटा कैरव और पांच साल की बेटी तान्या है। सोनी के मायके वालों का आरोप है कि

विवेक सुबह से शराब पीता था और दिन-रात नशे मे रहता था। थाना इज्जतनगर प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पत्नी के निधन के बाद से अंकित छोटी-छोटी बातों पर भी जज्बाती हो जाता था। माना जा रहा है कि उसकी भाभी की मौत के बाद उसने जज्बात में फंदा लगा लिया हो। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *