हरिद्वार दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही देवर की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने मिलकर उसकी लाश को सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

हरिद्वार जिले के सिडकुल में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसकी ही भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बता दें कि महिला का पति अपने हिस्से की जमीन बेचकर पत्नी और बच्चों के साथ हैदराबाद चला गया था। जिसके बाद से महिला की नजर देवर की जमीन पर थी। इसके साथ ही अपने प्रेमी से पहले की ही तरह मिलना चाहती थी। जमीन हथियाने और प्रेमी से मिलने का रास्ता साफ करने के लिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।


आरोपी भाभी मे प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर देवर को मारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने पहले अपने देवर को फोन करके बुलाया। उसके बाद उसकी चापड़ से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सोनी छोटो और अकबर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चापड़, मोपेड भी बरामद कर ली ह एसएपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि 18 जुलाई को डालूवाला मजबता में सड़क किनारे झाड़ियों में नीटू पुत्र भूरी सिंह निवासी खालाटीरा का शव मिला था। हैदराबाद में रहने वाले नीटू के भाई राकेश ने 20 जुलाई को यहां पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिसके बाद सीसीटीवी के सहारे उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *