Advertisement

: सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, केस दर्ज..
नैनीताल- दिल्ली के युवक पर नैनीताल निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने और उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि कोतवाली में दी तहरीर में युवती ने बताया कि कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी एक युवक से दोस्ती हुई।

इसके कुछ महीने बाद युवक उससे मिलने नैनीताल पहुंचा और एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे दिल्ली बुलाया और बहला फुसला कर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवक ने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे बदनाम कर दिया।

इधर तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी श्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *