Advertisement

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने रानीबाग बायपास के पास रानीबाग चुंगी पर निवासी सरस्वती तिवारी पर गुलदार ने किया हमले का प्रयास किए जाने का मामला तत्काल संज्ञान में लिया है इसके पश्चात अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित करते हुए वन विभाग को गश्त बढ़ाए जाने और पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार शाम को जैसे ही सांसद श्री अजय भट्ट को जानकारी मिली कि रानी बाग चुंगी क्षेत्र में गुलदार द्वारा घर के आगे खड़ी महिला सरस्वती तिवारी पर गुलदार द्वारा हमले का प्रयास किया गया है। तो श्री भट्ट ने तत्काल कमिश्नर श्री दीपक रावत और डीएफओ चंद्रशेखर जोशी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ाते हुए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। श्री भट्ट ने बताया कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि इससे पहले भी क्षेत्र में गुलदार की हरकत देखी गई है फिलहाल महिला सुरक्षित है। लेकिन क्षेत्र में गुलदार की दहशत व्याप्त है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *