Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

जिलाधिकारी  ने लक्ष्मणझूला सीएचसी का किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

  नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को लक्ष्मणझूला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन भी किया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाये रखने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न रह जाय। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पताल आने वाले मरीजों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल परिसर से ही उपलब्ध करायी जाएं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, कानूनगो सत्य प्रकाश चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *