हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक गैस सिलेंडरों से लदी पिकअप से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। दोनों युवक मेहनत-मजदूरी करने के लिए उत्तर प्रदेश से हल्द्वानी आए थे और यहां किराये पर रह रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बहेड़ी निवासी 20 वर्षीय सुभान अंसारी पुत्र रईस अहमद और 25 वर्षीय फिरोज निवासी गिरधरपुर बहेड़ी, बरेली यहां बनभूलपुरा में किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते थे। बताया जाता है कि दोनों गुरूवार की प्रातः बाइक पर सवार होकर गौलापार की तरफ जा रहे थे कि तभी कुंवरपुर बागजाला के पास वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे गैस सिलेंडरों

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

से भरे पिकप वाहन की चपेट में आ गए। इससे दोनों सड़क पर जा गिरे। चतावा जाता है कि इस बीच दोनों के ऊपर पिकप वाहन चढ़ गया। इस हादसे में सुभान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि फिरोज को गंभीरावस्था में डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। काठगोदाम एसओ पंकज जोशी ने बताया कि पिकप चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया गया है। बहरहाल मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पर स्यामखेत के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार देर रात हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर स्ट्रैचर की मदद से एक-एक कर सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मृतक की पहचान 29 वर्षीय आदित्य शुक्ला पुत्र स्व. मनोज कुमार निवासी कैलाशपुरी, इको गार्डन, आलमबाग, लखनऊ के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान रोहन अरोड़ा, तुषार तिवारी, और सुमित गुप्ता के रूप में हुई है, जो लखनऊ के ही विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *