Advertisement

बरेली -: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम, इज्जतरनगर में ’’ग्रीष्मकालीन स्पोर्ट्स कैम्प – 2025’’ का आयोजन 09 से 30 जून, 2025 तक किया जाएगा। समर कैम्प का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा द्वारा संदेश का प्रतीक सफेद कबूतर छोड़कर किया गया।

शुभारम्भ के दौरान मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा रेलवे स्टेडियम में समर कैम्प के आयोजन से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में स्कूल के बच्चों को खेल सीखने के साथ-साथ मनोरंजन एवं अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी सहायक होगा। यह ग्रीष्मकालीन शिविर भारत सरकार के ’खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया’ की मुहिम को बढ़बा देते हुए उनके सीखने, विकास और सामाजिक कौशल को बढ़ावा देने में मदद करेगा। ये शिविर बच्चों को नए कौशल सीखने, अपनी रुचियों को विकसित करने और नए दोस्तों से मिलने का मौका प्रदान करेगा।

मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक, इज्जतनगर श्री डॉ. रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेट, हॉकी, बास्केट बॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, सेपकटाकरा आदि समर कैम्प में प्रशिक्षित कोचों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। कैम्प के समापन अवसर पर बच्चों को मैडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा। डा. सिंह ने बताया कि आज शुभारम्भ के अवसर पर सेपकटाकरा गेम का आयोजन किया गया जो कि यहाँ के लिए एक नया खेल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक प्रबंधक श्री संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी डा. हरीश रेड़तौलिया, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री राजकुमार, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर श्री अनुराग सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी, खिलाड़ी, कर्मचारी, बच्चे एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

समर कैम्प का संचालन मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह एवं मंडल क्रीड़ा सचिव, इज्जतनगर श्रीमती गीता शर्मा की देख रेख में किया जायेगा।

(

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *