Advertisement

हल्द्वानी। हल्द्वानी प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब प्रांगण में उजाला सिग्नस और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी अनामिका सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा रिबन काटकर किया गया। शिविर में मरीजों द्वारा जाँच कराई गयी और चिकित्स्कों द्वारा उन्हें सलाह दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी और कहाँ कि इस प्रकार के रचनात्मक कार्यों से समाज की सहभागिता बढ़ती है और प्रेस क्लब हल्द्वानी का यह सराहनीय प्रयास है। इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी और कहाँ कि प्रेस क्लब का यह प्रयास सराहनीय है और हम सभी को जन सहभागिता के इस कार्यक्रम में सहयोग करना चाहिए। नगर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और कहाँ कि सभी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज में अपना योगदान दें। उन्होंने कहाँ प्रेस क्लब द्वारा रचनात्मक कार्यों में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा। चिकित्सा शिविर में नगर आयुक्त रिचा सिंह, एस डी एम राहुल साह ने भी पहुंचकर सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनायें दी गयी। प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार ने कहाँ कि प्रेस क्लब का यह प्रयास रहता है कि जन सहभागिता के कार्यक्रम हों और आम जन को कार्यक्रम का लाभ मिल सके। वरिष्ठ शिक्षाविद पी के रौतेला ने कहाँ कि प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता दिवस पर चिकित्सा शिविर सराहनीय कार्य है।इस मौके पर अमर उजाला महाप्रबंधक अमित जी और संपादक प्रेम प्रताप सिंह ने सभी को पत्रकारिता दिवस की बधाई दी और कहाँ कि अमर उजाला द्वारा प्रेस क्लब द्वारा संचालित सभी रचनात्मक कार्यों में सहयोग किया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि दुर्गापाल ने किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, तारा चंद्र गुर्रानी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष अजय चौहान, एम हसनैन, अनुराग वर्मा, गोपाल जोशी,अरविन्द मालिक, दलीप गड़िया, गौरव गुप्ता, विशाल शर्मा, दीपक भंडारी,शाहवेज, भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गोस्वामी, प्रमोद बमेठा, सुनील तलवार, नीरु भल्ला,प्रवीण चोपड़ा, चंद्रेश पांडेय, कैलाश पाठक, अमित उप्रेती, मनोज पांडेय, आशुतोष कोकला, सोनू पंडित,किरन हसनैन, राहुल दरमवाल, सलीम खान, सरताज आलम,मनोज तलवार,मोनिका शर्मा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष भुवन भाष्कर पांडेय आदि मौजूद रहें। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *