Samachar Saransh team network Rudraprayag

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ऊखीमठ में होटल व रेस्टोरेंटों के विद्युत संयोजनों की जांच, मानकों से अधिक पाया गया विद्युत भार

आज अधिशासी अभियन्ता, विद्युत विभाग के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत यात्रा मार्ग पर स्थित विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंटों के विद्युत संयोजनों की विस्तृत जांच की गई। इस जांच अभियान में सहायक अभियन्ता श्री के.एन. मिश्रा एवं उपखण्ड अधिकारी अजेन्द्र सिंह भी शामिल रहे।
जांच के दौरान ऊखीमठ के प्रमुख होटलों में से होटल नमस्ते होटल स्वामी देवेन्द्र सिंह, निकट भारत सेवा आश्रम, होटल अनुश्री होटल स्वामी दिनेश चन्द्र तिवाड़ी, भारत सेवा आश्रम), होटल पुष्पवाण होटल स्वामी प्रमोद सिंह, एवं होटल तत्वा होटल स्वामी – धीरेंद्र सिंह, ग्राम किमाणा) के विद्युत संयोजन की समीक्षा की गई।
विद्युत विभाग की टीम ने जब इन होटलों के कनेक्शन की जाँच की तो सभी मामलों में स्वीकृत विद्युत भार से अधिक संयोजित विद्युत उपकरण पाए गए। इससे यह स्पष्ट हुआ कि इन होटलों द्वारा निर्धारित मानकों से अधिक विद्युत लोड का उपयोग किया जा रहा है, जो न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे विद्युत आपूर्ति प्रणाली पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है।अधिशासी अभियन्ता ने इस संबंध में सभी संबंधित होटल स्वामियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा कि वे अपने विद्युत संयोजनों का भार विधिवत रूप से बढ़वाएं और विद्युत विभाग से अनुमोदन प्राप्त करें, अन्यथा भविष्य में विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यात्रा मार्ग पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना एवं उपभोक्ताओं द्वारा विद्युत उपयोग के नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रखने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *