{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

समाचार सारांश टीम नेटवर्क लालकुआं

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ग्रीष्मकाल में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05060/05059 लालकुआँ-कोलकाता-लालकुआँ वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन लालकुआँ से 15 मई से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा कोलकाता से 17 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 07 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05060 लालकुआँ-कोलकाता ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 15 मई से 26 जून, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोलागोकरननाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे से 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी से 12.35 बजे, किऊल से 14.37 बजे, झाझा से 16.45 बजे, जसीडीह से 17.52 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, चितरंजन से 19.10 बजे, आसनसोल से 19.47 बजे, दुर्गापुर से 20.19 बजे, बर्द्धमान से 21.33 बजे, बैण्डेल से 22.25 बजे तथा नैहाटी से 22.55 बजे छूटकर कोलकाता 23.55 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05059 कोलकाता-लालकुआँ ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 मई से 28 जून, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को कोलकता से 05.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 05.50 बजे, बैण्डेल से 06.17 बजे, बर्द्धमान से 07.35 बजे, दुर्गापुर से 08.38 बजे, आसनसोल से 09.13 बजे, चितरंजन से 09.38 बजे, मधुपुर से 10.37 बजे, जसीडीह से 11.25 बजे, झाझा से 13.45 बजे, किऊल से 14.42 बजे, बरौनी से 16.25 बजे, समस्तीपुर से 17.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 18.35 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, छपरा से 21.40 बजे, सीवान से 22.35 बजे, थावे से 23.20 बजे, तमकुही रोड से 23.55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00.32 बजे, कप्तानगंज से 01.32 बजे, गोरखपुर से 02.45 बजे, खलीलाबाद से 03.22 बजे, बस्ती से 03.50 बजे, गोंडा से 05.10 बजे, बुढ़वल से 06.02 बजे, सीतापुर से 07.35 बजे, लखीमपुर से 08.40 बजे, गोला गोकरननाथ से 09.12 बजे, मैलानी से 10.10 बजे, पूरनपुर से 10.54 बजे, पीलीभीत से 12.00 बजे, भोजीपुरा से 13.45 बजे तथा किच्छा से 14.35 बजे छूटकर लालकुआँ 15.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *