Advertisement

जाने माने युवा पॉवर लिफ्टर ने स्वंय को अज्ञात कारणों के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।     

जानकारी के मुताबिक काशीपुर दढ़ियाल रोड निवासी अमनदीप अरोरा (36) का उनके घर के पास में ही पॉल्ट्री फार्म है। शुक्रवार को अपने पॉल्ट्री फार्म के पास उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से स्वंय को गोली मार ली। गोली की अवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें खून से लथपथ हालत में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घटना स्थल से मृतक अमनदीप की लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली है। अमनदीप ने स्वयं को गोली क्यों मारी इसकी पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अमनदीप पावर लिफ्टर था तथा पावर लिफ्टिंग में कई मेडल भी जीते थे। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बच्चा व परिजनों को रोते-बिलखता छोड़ गया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *