Advertisement

मुख्यमंत्री के विकसित उत्तराखंड की संकल्प को साकार कर रही हैं कोरोनेशन में ऑटोमेटेड पार्किंग

कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण पर

वाहनों की पार्किंग हेतु सुगम सुविधा से मरीजों व तीमारदारों को मिलेगी राहत

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य चार दिन के भीतर होगी पूर्ण

कार्यदायी संस्था कार्य पूर्ण कर प्रधान चिकित्सा अधिकारी को करेंगे हैंड ओवर।

कोरोनेशन अस्पताल में ऑटोमेटेड पार्किंग की लोकार्पण जल्द होगी।

डीएम की दृढ़संकल्प से अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे भी स्मार्ट बन रहे ,

देहरादून
देहरादून शहर के कोरोनेशन अस्पताल में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व जिलाधिकारी सविन बंसल के सतत प्रयासों से यह सुविधा जल्द ही आमजन को उपलब्ध होने जा रही है। इस अत्याधुनिक पार्किंग से अस्पताल परिसर में पार्किंग की अव्यवस्था खत्म होगी और मरीजों व तीमारदारों को सुरक्षित व सुविधाजनक वाहन खड़ी करने की सुविधा मिलेगी। डीएम की दृढ़संकल्प अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अब भौतिक ढांचे को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है, जिससे शहर की चिकित्सा व्यवस्था और अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *