Advertisement

पौड़ी पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले कुल 80 व्यक्तियों पर कोटपा एक्ट क तहत की चालानी कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों,धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध (विशेषकर लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत) अभियान चलाकर कोटपा एक्ट के तहत कड़ी चालानी कार्यवही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके क्रम में जनपद चलाये अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान

करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत अब तक कुल 80 लोगों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति धार्मिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन करते हुए, धूम्रपान करते या गंदगी करते हुए पाया जाता है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही इस सम्बन्ध में लोगों को जागरूकता करते हुए सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर धूम्रपान ना करने की हिदायत भी दी जा रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *