Advertisement

देहरादून। थाना राजपुर के अंतर्गत जाखन क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस पर मामले को रफा दफा करने और एक स्थानीय नेता पर समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगते हुए पीड़िता की माँ ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग, उत्तराखंड को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है।

आयोग को लिखे पत्र मे पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी कक्षा 6 की छात्रा है। जिसकी उम्र लगभग 12-13 वर्ष है और अर्जुन नामक युवक ने उसके साथ उस समय दुष्कर्म किया जब वह घर मे अकेली थी। आरोपी बच्ची के घर आया और उसका मुंह दबाकर ट्यूबवेल के पास ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने पत्र मे कहा कि घटना के बाद जब परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने मे टालमटोल की और मुश्किल से मुकदमा दर्ज हो पाया। लेकिन उसे अब मेडिकल रिपोर्ट नही दिखाई जा रही है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि पहले मेडिकल न कराने का दबाव बनाया गया और फिर राजपुर थाने मे एसआई भावना ने खाली कागज पर उनके हस्ताक्षर करवाए और कहा कि माफीनामा मिल जाएगा। जिससे मामला समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के नाम पर पुलिस युवक को ले गयी और कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की जा रही है।

बाल सरंक्षण आयोग ने दिये जांच के आदेश

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले का बाल सरंक्षण आयोग ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिये हैं।

आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना ने कहा कि एसएसपी को जांच के निर्देश दिये गए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग मामले को लेकर सख्त है और नाबालिग को न्याय दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले के साथ ही अन्य मामलों पर आयोग पैनी नजर रखे हुए है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *