Advertisement

कोरबा। कोरबा में एक पति ने अपनी पत्नी को पत्थर से मारकर मौत के घाट उतार दिया। कटघोरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास सोमवार (24 मार्च) को सुबह एक महिला का शव मिला। पुलिस ने कुछ घंटों में ही मामले को सुलझा लिया। मृतका लता नेताम किराए के मकान में अकेली रहकर मजदूरी कर रही थी। उसका शव घर के सामने बाड़ी में मिला। मौके से खून से सनी ईंटें और खुला दरवाजा मिला। जांच में पति अमोल सिंह नेताम (34) को हत्यारा पाया गया।
पूछताछ में आरोपी अमोल ने बताया कि लता 8 महीने पहले उसे और तीनों बच्चों को छोड़कर अलग रहने लगी थी। लता ने हटकी बैंक से लोन लिया था। बैंक कर्मी वसूली के लिए बार-बार उसके गांव डूमरमुड़ा आते थे। इससे वह परेशान था। घटना वाली रात अमोल लता के घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही दोनों में विवाद हुआ। गुस्से में आकर अमोल ने पत्थर से हमला कर लता की हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक और साइबर सेल की मदद से जांच की। कटघोरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *