Advertisement

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय यज्ञ आयोजन में खासा बवाल हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग और पत्थरबाजी तक पहुंच गयी। इस बवाल में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं बवाल के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक महायज्ञ में शामिल होने आए कुछ युवकों ने बासी भोजन परोसे जाने को लेकर शिकायत की, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के दौरान महायज्ञ के आयोजनकर्ता हरि ओम दास के सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि आशीष तिवारी नामक युवक को गंभीर हालत में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से नाराज एक जाति विशेष के लोगों ने महायज्ञ स्थल के बाहर कुरुक्षेत्र-कैथल रोड जाम कर दिया और पत्थरबाजी की।

प्रदर्शनकारियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने सख्ती दिखाई और जाम खुलवाने का प्रयास किया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित किया है। हालांकि, माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस महायज्ञ की शुरुआत 18 मार्च से हुई थी और इसे 27 मार्च तक चलना था। इसके लिए 1008 कुंडीय यज्ञशालाएं बनाई गई थीं। महायज्ञ में हर दिन 1,00,000 आहुतियां डाली जा रही थीं। इस आयोजन के सूत्रधार हरि ओम दास हैं, जिन्हें यज्ञ सम्राट के नाम से जाना जाता है। उन्होंने देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ का आयोजन कराया है। उनका संकल्प पूरे भारतवर्ष में 108 महायज्ञ कराने का है। कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से शुरू हुआ महायज्ञ इस तरह का 102वां आयोजन

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *