Advertisement

महाराष्ट्र। पुलिस ने मुंबई में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही चार महिलाओं को एक होटल से बचाया भी है और एक दलाल को गिरफ्तार भी किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ कर रही है. अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को शहर के पवई इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया और चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को एक होटल से बचाया. पवई पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई
DRI ने कोर्ट को बताया अधिकारी ने कहा कि विशिष्ट सूचना के बाद पुलिस ने होटल में जाल बिछाया और महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में श्याम सुंदर अरोड़ा नामक एक व्यक्ति को पकड़ा. साथ ही चार संघर्षरत महिला अभिनेत्रियों को बचा भी लिया. पीड़ितों में से एक ने हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है. फिलहाल आरोपी व्यक्ति और उसके सहयोगी के खिलाफ पवई पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *