(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) बैराज में अज्ञात शव दिखाने से हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ में शव को कब्जे में लेकर के उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार ऋषिकेश पशुलोक बैराज में शव दिखाई दिया
इसके बाद शनिवार को पुलिस थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक शव दिखाई दे रहा है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
Promote Your Business Here
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक पंकज खरोला के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पशुलोक बैराज से उक्त अज्ञात शव को बरामद कर शिनाख्त हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। यह शव कहां से आया पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
