समाचार सारांश टीम नेटवर्क जनपद चमोली, कर्णप्रयाग मार्ग पर मोटरसाइकिल हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रेस्क्यू कर 02 युवकों को पहुँचाया अस्पताल।
Promote Your Business Here
को पुलिस कोतवाली कर्णप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि कर्णप्रयाग मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार 02 व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गये है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक कुलदीपक पांडे के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 70 मीटर नीचे खाई में उतरकर उक्त घायल युवकों तक पहुंच बनाई जिन्हें SDRF टीम द्वारा त्वरित प्राथमिक उपचार देकर वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
