Advertisement

ऋषिकेश, लक्कड़घाट स्थित 26MLD, STP में लीक हुआ क्लोरीन सिलिंडर, लीकेज पर पाया गया काबू।

शुक्रवार को फायर सर्विस ऋषिकेश से SDRF टीम को सूचित कि लक्कड़घाट के पास 26 MLD, STP प्लांट में लगा हुआ क्लोरीन गैस के सिलेंडर में रिसाव हो रहा है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। साथ ही वाहिनी मुख्यालय से CBRN रेस्क्यू टीम भी मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर एक क्लोरीन गैस का सिलिंडर लीक हो रहा था। मौके पर मौजूद फायर सर्विस, SDRF व प्लांट के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गैस रिसाव पर काबू पाया। किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। लीक सिलिंडर को हाइड्रा की मदद से पानी के टैंक में डाल दिया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *