Advertisement

गुमशुदाओं की बरामदगी हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल।

पुलिस का ऑपरेशन स्माइल, लोगो के चेहरों पर बिखेर रहा मुस्कान
थाना बैजनाथ पुलिस द्वारा टीट बाजार में भटक रहे नाबालिक गुमशुदा बालक को बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द।*

शुक्रवार को थाना बैजनाथ पुलिस टीम द्वारा टीट बाजार में भटक रहे बालक जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी, अपने परिवार से बिछड़ जाने के कारण रो रहा था नाम पता पूछने पर नही बता पाया, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा था।*
आपरेशन स्माइल टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी से तत्काल कार्यवाही करते हुए सम्भावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी काफी खोजबीन/अथक प्रयासों से उक्त बालक के परिजन निवासी बैजनाथ को खोज, बालक को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

अपने पुत्र को सुरक्षित पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *