Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में फरार आरोपी के घर पर, ढोल की धुन पर कराई कुर्की की उद्घोषणा।

हत्या का प्रयास करने व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार आरोपी के घर ढोल लेकर पहुँची पौड़ी पुलिस।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देशों दिये हैं।

जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी 82 CrPc नोटिस तथा गैर जमानती वारण्टी अभियुक्त वाद संख्या- 23/2020 राज्य बनाम राजीव गौड़ आदि, धारा 307/384/323/506 IPC व 3(1) (घ) SC/ST एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त मुजीब नैथानी पुत्र श्री सतीश चन्द्र निवासी- लैंसडौन भवन देवी मन्दिर कोटद्वार जो लम्बे समय से फरार है तथा बार-बार न्यायालय में हाजिरी से बच रहा था। जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध NBW तथा उद्घोषणा के लिये 82 CrPc का नोटिस जारी किया गया ।

इसी क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री चन्द्र मोहन सिंह व प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 12.12.2024 को 82 CrPc की कार्यवाही हेतु लैंसडौन भवन देवी मन्दिर कोटद्वार में पुलिस टीम के द्वारा मुनादी की गयी और नोटिस को अभियुक्त के घर पर सहजदृश्य स्थान में चस्पा किया गया।

पौड़ी गढ़वाल न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *