Advertisement

रुद्रपुर। उत्तराखंड में तेज गति से होने वाले हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा रोड पर की है जहां संजय वन के पास बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को रुद्रपुर निवासी छह युवक हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे रुद्रपुर लौटते समय टांडा जंगल क्षेत्र में संजय वन के पास उनकी कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने या उसमें टेल लाइट और रिफ्लेक्टर न होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी युवकों को घायल हालत में जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने कार सवार आवास विकास निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके चार साथियों उमेश भट्ट, कमल, अमन और उमेश सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, विनोद और शशांक सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करते थे। सड़क हादसे की सूचना पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *