Advertisement

5 साल का आर्यन 24 घंटे से बोरवेल में फंसा:अब तक 5 देसी जुगाड़ फेल; रेस्क्यू ऑपरेशन रोका, कलेक्टर बोले- बच्चे से नहीं हो पा रही बातचीत
दौसा

राजस्थान में बोरवेल में बच्चों के गिरने का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर 3 बजे दौसा जिले में करीब 160 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम का अब तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। करीब 24 घंटे से कालीखाड़ गांव में बोरवेल के आसपास 7 जेसीबी और 3 एलएनटी मशीनें खुदाई में लगी हैं।

इस बीच एनडीआरएफ के बच्चे को निकालने में 5 देसी जुगाड़ भी नाकाम हो गए हैं। पांचवें प्रयास में बोरवेल में अम्ब्रेला उपकरण को इंस्टाल किया गया है। इसके साथ ही सवाई माधोपुर से दो हाईटेक मशीनें मंगाईं गई हैं। इनसे सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

दरअसल, 5 साल का आर्यन अपनी मां के सामने ही घर से करीब 100 फीट दूर बोरवेल में गिर गया था। ये बोरवेल परिवार ने करीब 3 साल पहले खुदवाया था, लेकिन काम नहीं आ रहा था।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *