Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क रेल यात्रियों के साथ मारपीट और महिलाओं पुरुष यात्रियों के साथ बदतमीजी कर रहे एक युवक को राजकीय रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया पकड़े गए युवक की पहचान संजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी- ग्राम बसेड़ी थाना- झींझाना जिला,शामली उत्तर प्रदेश उम्र- 38 वर्ष के रूप में हुई।
बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन रुड़की पर आते-जाते महिला/ पुरुष यात्रियों को परेशान कर रहा था एवम बिना किसी बात के ही यात्रियों से झगड़ा कर रहा था। जिसे जीआरपी ड्यूटीरत कर्मचारीयों द्वारा काफी समझाया गया परंतु उक्त व्यक्ति नहीं माना और आमदा फसाद रहते हुए उत्तेजित हो गया। किसी संगीन वारदात होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा- 170 बीएनएनएस मे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। पुलिस टीमें -का0 चंद्रकिरण
आशीष कुमार आदि थे। रुड़की न्यूज

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *