Advertisement

युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने उनके बीच पहुँची दून पुलिस

स्कूल कॉलेजों में अद्ययनरत छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये किया जागरूकता।

कॉलेजों के बाहर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालको के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें भी सडक दुर्घटना/यातायात नियमो की जानकारी देकर किया जागरुक,

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर युवा वर्ग/छात्रों को यातायात नियमों के प्रति लगातार किया जा रहा जागरूक।

स्कूल कॉलेज में बिना हेल्मेट के आने जाने वाले स्टूडेंट्स का campus गेट पर होगा चालान

एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के निर्देश दिये गये है। निर्गत निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 29-11-24 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर रीना राठौर मय पुलिस टीम द्वारा थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित उत्तरांचल यूनिवर्सिटी व बाबा फरीद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं को रैस ड्राइविंग न करने, बिना हेलमेट वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही युवा वर्ग/छात्रों को इस प्रकार की शिकायतो पर तत्काल पुलिस को सूचित के लिए अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर द्वारा मांडू वाला रोड़ पर औचक निरीक्षण कर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों के संबंध में जानकारियां देते हुए जागरूक किया गया। अब स्कूल कॉलेज में बिना हेल्मेट के आने जाने वाले स्टूडेंट्स का campus गेट पर होगा चालान।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *