Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला जनपद टिहरी- थाना नरेंद्र नगर क्षेत्रान्तर्गत प्लास्डा बायपास रोड का है जहां पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, होकर खाई में गिर गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची SDRF उत्तराखंड पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर घायलों को अस्पताल पहुंचा जबकि इस घटना में वाहन परिचालक की मौत हो गई है।
सोमवार 4 नवंबर 2024 प्रातः लगभग 03:00 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक ट्रक उत्तरकाशी से ऋषिकेश की ओर आते समय प्लास्डा बायपास रोड थाना नरेंद्रनगर के पास ब्रेक फेल होने के कारण खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें 01 महिला 2 बच्चे एवं 02 व्यक्ति (मूल निवासी नेपाल) सवार थे ।

उक्त सूचना पर पोस्ट ढालवाला से HC अर्जुन सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त घटना में एक महिला, 02 बच्चे और ड्राइवर जो ट्रक से कूद गए थे जिनको हल्की चोटे आई है जबकि सहायक परिचालक ट्रक के साथ ही खाई में गिर गया।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर खाई में उतरकर उक्त सहायक परिचालक को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *