पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Promote Your Business Here
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी (50) पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है।
सूचना मिलते ही तमाम लोगों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।
