बड़ी खबर हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए मतलब की खबर है दिवाली के शुभ अवसर पर आईआरसीटीसी लेकर आया है अहमदाबाद, कच्छ, भुज और केवडिया घूमने का सुनहरा मौका।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड, आईआरसीटीसी, भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। आईआरसीटीसी को स्टेशनों. ट्रेनों और अन्य स्थानों पर खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत करने ए पेशेवर बनाने और प्रबंधित करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में स्थापित किया गया है।
आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा यात्रियों की मांग को देखते हुए लखनऊ से पहली बार
अहमदाबाद, कच्छ, भुज, केवड़िया भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज 06 रात्रि एवं 07 दिन का लॉंच किया जा रहा है। यह टूर पैकेज दिनांक 13.11.24 से 19.11.24 तक चलाया जायेगा।
टूर की विशेषताएं :-
इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से अहमदाबाद जाने-आने की व्यवस्था सीधी फ्लाइट के माध्यम से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल / में व्यवस्था की गयी है। यात्रा के दौरान कच्छ उत्सव, काला डूंगर, काली पहाड़ियाँ, हस्तशिल्प गांव (गांधी-नु-गाम) भुज में, आइना महल, प्राग महल, सरद बाग पैलेस, कच्छ संग्रहालय, स्मृतिवन, भूकंप स्मारक संग्रहालय, रिवर फ्रंट, स्वामीनारायण मंदिर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ( प्रत्यक्ष भुगतान के आधार पर ) और अहमदाबाद में स्वामी नारायण मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 78500/- दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 53000/- तीन व्यक्तियो के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति रू 49200/-! माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू 42000/- बेड सहित एवं मूल्य रू 41000/- बिना बेड के होगा।
इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *