Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क) शराबियों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान जारी

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 शराबियों को पकड़कर पुलिस लायी थाने

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला 21,250/- ₹ का जुर्माना, दी सख्त हिदायत

थाना रायपुर (देहरादून)

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड ,चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 51 लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुऐ उन्हें थाने लाया गया, जहाँ उन सभी का 81 पुलिस अधिनियम में चालान कर ₹-21,250/ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *