Advertisement

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अधिवक्ता उमेश नैनवाल की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि 36 घंटे से अधिक बीतने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में अपराधियों का हौसला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

सुमित हृदयेश ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि दोषी को कानून के दायरे में सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे खुद पूरी कार्रवाई पर नजर रखेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

विधायक हृदयेश ने यह भी कहा कि हल्द्वानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ रही है, जिसे ठीक करना बेहद जरूरी है।

सुमित हृदयेश
विधायक हल्द्वानी

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *