Advertisement

भीमताल (समाचार सारांश टीम नेटवर्क)

मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार भीमताल में अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजनान्तर्गत अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, इसाई, बौद्ध, जैन, पारसी) के बेरोजगार व्यक्तियों को स्वरोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण दिलाये जाने हेतु चयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में प्राप्त कुल भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष 35 आवेदन पत्र प्राप्त हुये, जिनमें से चयन समिति द्वारा 20 आवेदन पत्र पर स्वीकृति प्रदान करते हुए चयन किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपाँकर घिल्डियाल ने बताया कि उक्त योजना के अन्तर्गत रु0 10.00 लाख तक की परियोजना के अन्तर्गत ऋण दिये जाने का प्राविधान है। जिसमें योजना लागत का 25 प्रतिशत अनुदान 15 प्रतिशत लाभार्थी अंश और 60 प्रतिशत बैंक ऋण के रूप में देय है।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *