Advertisement

कल शनिवार को भी उक्त मार्ग यातायात हेतु पूर्णतया बन्द रहेगा। मार्ग खुलने की स्थिति में अवगत कराया जाएगा।

चंपावत

सुक्रवार को देर सायं जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा एनएच के मुख्य अभियंता  दयानंद अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती,अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार सहित कार्य कर रही कंपनी एचएमबीएस टेक्सटाइल के प्रोजेक्ट डारेक्टर रितेश गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ स्वाला में बन्द मार्ग को खोले जाने हेतु किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वाला किलोमीटर 106-300 में बनाए जा रहे रैम्प निर्माण व एंकरिंग कार्य की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों से ली गई। जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्रता से कार्य करते हुए मार्ग को खोला जाय। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से मार्ग खोलने का कार्य किया जाय।
निरीक्षण के दौरान  *एन एच के मुख्य अभियंता एन एच द्वारा अवगत कराया कि उक्त स्थान पर रैम्प निर्माण एवं एंकरिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है,मौसम एवं परिस्थितियों अनुकूल होने पर शनिवार अपराह्न तक एन एच मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा*। विभाग द्वारा मार्ग को खोले जाने हेतु तस्तपरता से कार्य कराए जा रहे हैं,मौसम ठीक होने पर रात्रि में भी कार्य कराया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *