Advertisement

समाचार सारांश न्यूज़ नेटवर्क सितंबर का महीना है और ऐसे में गन्ना पेराई सीजन प्रारंभ होने को है इससे पूर्व चीनी मिल जे जी एन शुगर एंड बायोफ्यूल्स प्रा. लि.(सितारगंज) की तैयारियों को जांचने अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी उदय राज सिंह प सितारगंज । उन्होंने कहा गन्ना पेराई सीजन जल्द शुरू होने वाला है इसलिए सारी तैयारियां पूरी कर ली जाय।
प्रबंध निदेशक चीनी मिल आदित्य झाजी ने बताया कि चीनी मिल का मॉडनाइजेसन , मेंटेनेंस व सफाई कार्य पूर्ण हो चुका है मिल गन्ना पेराई के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिनो के भीतर कर दिया गया था, इस वर्ष चीनी मिल द्वारा किसानों को गन्ना देते ही उनके खाते में भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिल मै चीनी के साथ ही एथेनॉल भी बनाया जायेगा । मिल में बगास से विधुत उत्पादन किया जाएगा मिल में विधुत उपयोग कर अवशेष विद्युत ग्रिड को दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने गन्ना अधिकारी को क्षेत्र में गन्ना उत्पादन की जांच करने के साथ ही गन्ना रकबा बड़ाने हेतु किसानों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। गन्ना अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में किसानों द्वारा 6300 हेक्टेयर में गन्ना बोया गया है। जिलाधिकारी ने गन्ना उत्पादन करने वाले किसानों एवम उनकी जोत का डाटा एकत्र करते हुए और किसानों को भी गन्ना उत्पादन करने के लिए प्रेरित करने तथा जो किसान गन्ना उत्पादन कर रहे हैं उन किसानों को रकबा बड़ाने के लिए प्रेरित किया जाए ताकि गन्ना रकबा 10,000 हेक्टेयर किया जा सके। उन्होंने सितारगंज क्षेत्र मै गन्ना शोध केंद्र हेतु भूमि तलासने के निर्देश भी दिए। सितारगंज न्यूज़

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *