दबंगई दिखाने वालो के सर से 24दबंगई दिखाने वालो के सर से 24 घंटे में दून पुलिस ने उतारा दबंगई का भूत.
लोगों को डराने की नीयत से हवाई फायर करने की घटना में वांछित दो युवकों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार ,गणेश महोत्सव में खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में अभियुक्तों द्वारा लोगों को डराने की नीयत से एयर पिस्टल से किया गया था हवाई फायर ।
देहरादून (समाचार सारांश)
सोमवार को मुकेश प्रजापति पुत्र जगदीश प्रजापति निवासी 60 डांडीपुर मोहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून द्वारा कोतवाली नगर में लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि हकीकत राय पार्क मन्नू गंज में गणपति युवा सेवा समिति द्वारा मनाये जा रहे गणेश महोत्सव के दौरान आशीष बजरंगी, बिलाल, करन अदलक्खा के द्वारा बाहर से आकर जबरन खाना मांगने पर उन्हें उनके कार्यकर्ताओं द्वारा समझाया गया, ज़िस पर उनके द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की गई तथा आशीष बजरंगी द्वारा अपने पास रखी पिस्तौल निकाल कर उन्हें धमकाते हुए हवाई फायर कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। उक्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मु०अ०सं०- 401/ 24 धारा 28 आयुध अधिनियम तथा 351(3)/ 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर तत्काल कोतवाली नगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्त बिलाल तथा करन अदलक्खा को मन्नुगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 14 सितंबर को मन्नुगंज में गणेश महोत्सव के दौरान खाना मांगने को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया था तथा मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर उनके साथी आशिष बजरंगी द्वारा डर के कारण अपने पास रखी एयर पिस्टल से हवाई फायर किया गया और मौके से फरार हो गया। पकड़े गए युवकों की पहचान बिलाल पुत्र इस्लाम अंसारी निवासी 29 धामावाला मोहल्ला देहरादून उम्र 25 वर्ष, करन अदलक्खा पुत्र श्री सुरेन्द्र कुमार अदलक्खा निवासी 24 डांडीपुर मोहल्ला उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस टीम उप निरीक्षक साहिल वशिष्ठ, हेड कांस्टेबल सचिन फोर, कांस्टेबल संदीप आदि थे।।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *