
जिला क्रीड़ा अधिकारी के छह पदों में से एक पद पर सीधी भर्ती नहीं होगी, पांच पदों पर ही होगा चयन
खेल नीति के तहत पदक विजेता खिलाड़ी को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने के लिए पद किया गया फ्रीज
हल्द्वानी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा-2025 के तहत विज्ञापित छह पदों में से एक पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया रोक दी है। अब आयोग पांच पदों पर ही चयन की कार्यवाही करेगा। इस संबंध में आयोग ने 18 नवंबर को विज्ञप्ति जारी कर स्थिति स्पष्ट की है।

आयोग के अनुसार, खेल विभाग के अंतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी के छह रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए 28 मई 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। शासन के खेल विभाग ने आयोग को अवगत कराया है कि खेल नीति-2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सेवायोजन देने का प्रावधान है। इसके तहत शासनादेश 22 सितंबर 2026 के माध्यम से जिला क्रीड़ा अधिकारी का सामान्य श्रेणी का एक पद फ्रीज कर दिया गया है। इस पद पर पदक विजेता खिलाड़ी को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति दी जानी है।
इसी के चलते अब शेष पांच पदों पर ही सीधी भर्ती से चयन किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की अन्य शर्तें और नियम पूर्ववत रहेंगे।