Advertisement

नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे और उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अब पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कर ली है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:15 बजे बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आईआरबी प्रथम बटालियन के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गौरव बृजवाल और विक्रम दर्शन सिंह के रूप में हुई है। दोनों नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र स्थित डिनोली गांव के रहने वाले थे। हादसे में शामिल कार का नंबर T0626UK0600C बताया गया है, जबकि बाइक डिस्कवर थी, जिसका नंबर UK04 H 5498 है। कार चालक ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के बन्नाखेड़ा का निवासी बताया जा रहा है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाजपुर-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर बाहरी राज्यों के वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार के कारण पहले भी कई गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वाहनों की गति पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *