Advertisement

शादी से इनकार पर प्रेमी का ट्रक रोककर सामने खड़ी हुई युवती, 500 मीटर तक करती रही शादी की जिद

बिल्हौर।(कानपुर) शादी से इनकार और कई महीने से बातचीत बंद होने से नाराज एक युवती ने गुरुवार शाम अपने प्रेमी का ट्रक रास्ते में रोक लिया। युवती ट्रक के सामने खड़ी हो गई और चालक से नीचे उतरकर शादी करने की जिद करने लगी। इस दौरान वह करीब 500 मीटर तक ट्रक के आगे चलती रही। घटना देखकर सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिल्हौर कस्बे में गुरुवार शाम एक युवती अपने बुआ के साथ मौजूद थी। इसी दौरान वहां से उसका प्रेमी ट्रक लेकर गुजर रहा था। युवती ने ट्रक को रोक लिया और उसके सामने खड़ी होकर चालक से शादी करने की बात कहने लगी। चालक ट्रक आगे बढ़ाता रहा, लेकिन युवती उसके सामने से हटने को तैयार नहीं हुई।

युवती के साथ मौजूद उसकी बुआ लगातार उसे समझाने और ट्रक के सामने से हटाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार जूनियर स्कूल के सामने बुआ ने एक अन्य महिला की मदद से युवती को पकड़कर ट्रक के सामने से हटाया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर आगे निकल गया। हालांकि, युवती कुछ दूरी तक उसके पीछे दौड़ती रही।

युवती की बुआ के मुताबिक, भाईदूज पर वह मायके आई थीं। गुरुवार को घर लौटते समय उनकी भतीजी उन्हें छोड़ने आई थी। इसी दौरान बिल्हौर थाना क्षेत्र के दूसरे गांव का रहने वाला ट्रक चालक वहां से गुजरा। बुआ ने बताया कि उनकी भतीजी और ट्रक चालक के बीच पहले फोन पर बातचीत होती थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। युवती उससे शादी करना चाहती है, लेकिन युवक ने कुछ महीने पहले शादी से इनकार कर बातचीत बंद कर दी थी।

घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यह मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *