सारथी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई दिवाली, उपहार बांटकर बांटी खुशियां

हल्द्वानी, 2 नवंबर। सारथी फाउंडेशन समिति ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए इस वर्ष भी दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा कीं। मुखानी रोड स्थित मां जगदम्बा बैंक्वेट हॉल में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में संस्था ने पूर्व में चिह्नित जरूरतमंद परिवारों को दिवाली की सामग्री और उपहार वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान परिवारों को मोमबत्तियां, मिठाई, खिलौने, खील-बताशे, जूस, चिप्स, नमकीन और बिस्कुट सहित अन्य सामग्री भेंट की गई। उपहार पाकर परिवारों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत ने सभी परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना संस्था की परंपरा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा कि सारथी फाउंडेशन हर वर्ष दिवाली से पहले जरूरतमंद परिवारों के साथ पर्व मनाती है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों का आशीर्वाद ही संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी को दिवाली की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट सरोज आनंद जोशी, गिरीश चंद्र लोहनी, गीता बेलवाल, हेमा जोशी, मीना साही, पूजा पंत, भावना जोशी, कौशल्या जोशी, बीना जोशी, रंजना जोशी, भावना पांडे, रमा जोशी, दीप्ति जोशी, भगवती बिष्ट, जयप्रकाश सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।