होटल में नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

कलियर (हरिद्वार)। नाबालिग के साथ होटल में दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने कोतवाली कलियर में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 275/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 64(1), 351(2), 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश (25) पुत्र मेहरबान, निवासी मुकर्रबपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में विवेचना के दौरान बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल: प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक करुणा रौंकली, अपर उपनिरीक्षक कुंदन सिंह, हेड कांस्टेबल माजिद खान और हेड कांस्टेबल इसरार अली।