Advertisement

सड़क दुर्घटना में टिहरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खाई में गिरी कार से दंपति को सुरक्षित निकाला

चंबा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू अभियान, दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा

सोमवार को जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली चंबा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नई टिहरी रोड पर टीसीआर होटल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चंबा श्री विपिन बहुगुणा पुलिस बल एवं आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर फायर सर्विस टिहरी एवं पीएसी के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या UK 14 J 0190 (वैगनआर कार) नई टिहरी से ऋषिकेश की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकराने के बाद लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और एक पेड़ पर अटक गया। वाहन में सवार दंपति कार चालक श्रीमती मधु पैन्यूली, पत्नी श्री हरिश्चंद्र पैन्यूली, उम्र लगभग 55 वर्ष तथा उनके पति श्री हरिश्चंद्र पैन्यूली, निवासी विनोद विहार कॉलोनी, खत्री रोड, श्यामपुर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून को पुलिस टीम ने तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाला।

दुर्घटना में दोनों लोगों को हल्की चोटें आईं। पुलिस टीम ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा। चंबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं अन्य राहत टीमों के समन्वित प्रयासों से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को समय रहते सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

रेस्क्यू अभियान में शामिल पुलिस एवं राहत टीम

  1. श्री विपिन बहुगुणा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली चंबा
  2. उपनिरीक्षक श्री रवि कुमार
  3. हेड कांस्टेबल श्री विनोद
  4. कांस्टेबल श्री विजयपाल
  5. पीएसी पुलिस बल
  6. फायर सर्विस टिहरी

टिहरी पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। सड़क दुर्घटना अथवा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस एवं आपदा राहत सेवाओं को सूचना दें।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *