Advertisement

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान देवर के गुप्तांग पर दांत से काटकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। घटना सजेती थाना क्षेत्र के घुरऊपुर गांव की है। बच्चे को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


बच्चे को खाना खिलाने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब छह बजे रजनीश के भाई पुष्पराज का बेटा रेहांश उसके घर खाना खाने आया था। आरोप है कि बच्चे को वहां खाना खाते देखकर उसकी मां नाराज हो गई और उसे पीटने लगी। रजनीश ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान रजनीश का लोअर उतर गया और उसकी भाभी ने उसके गुप्तांग पर दांत से काट लिया। घायल रजनीश को इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से शनिवार को छुट्टी दे दी गई।
गिरफ्तारी के बाद महिला ने जताया पछतावा घटना के बाद रजनीश की पत्नी ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत में मारपीट के साथ चाकू से हमला करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में महिला ने कहा कि विवाद के दौरान उसे गुस्सा आ गया था और वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख सकी। महिला ने अपने व्यवहार पर शर्मिंदगी जताई। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार. अस्पताल में डॉक्टर ने युवक की हालत देख तुरंत इलाज शुरू किया. इलाज के दौरान युवक को 55 टांके लगे हैं.

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी घाटमपुर का कहना है कि घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है. जेठानी का पति गुजरात में सर्विस करता है, घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी वापस आ रहा है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *