Advertisement

भारतीय रेलवे की नई वंदे भारत चेयर कार ट्रेन ने मथुरा-नागदा सेक्‍शन पर 180 km/h की स्पीड से सफल ट्रायल रन पूरा किया. 16 कोच वाली वंदे भारत चेयर कार ट्रेन को पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में बनाया गया है.
रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रायल 8 अक्टूबर, 2026 को चीफ कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी (CCRS) की देखरेख में हुआ. एडवांस्ड प्रोपल्शन सिस्टम से लैस इस ट्रेन की हाई-स्पीड परफॉर्मेंस, ऑपरेशनल क्षमता और सुरक्षा की जांच की गई, जो भारत की आधुनिक रेलवे मैन्युफैक्चरिंग यात्रा में एक अहम पड़ाव है.

गौर करने वाली बात यह है कि 180 km/h की स्पीड पर ट्रायल पूरा करने का मतलब यह नहीं है कि रेगुलर पैसेंजर सर्विस के दौरान ट्रेन इसी स्पीड से चलेगी. अभी वंदे भारत ट्रेन 130 से 160 km/h की स्पीड से चलेगी, लेकिन आगे चलकर यह 180 km/h की स्पीड तक पहुंच जाएगी.
वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के फीचर्स
नई वंदे भारत ट्रेन में आरामदायक और पीछे की ओर झुकने वाली सीटें हैं, जिनमें पैर फैलाने के लिए काफी जगह है. इसमें बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे बाहर का नजारा साफ दिखता है और रोशनी दिखई देती है. साथ ही, इसमें जीरो-डिस्चार्ज बायो-वैक्यूम टॉयलेट हैं यानी इनसे कोई कचरा बाहर नहीं निकलता.
इस ट्रेन में ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे और एक स्मूथ सस्पेंशन सिस्टम भी है, जिससे झटके और कंपन कम महसूस होते हैं. इसके एयर-कंडीशंड कोच यात्रियों की संख्या के हिसाब से तापमान को एडजस्ट करने और पूरी यात्रा के दौरान आरामदायक तापमान बनाए रखने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं.

दिव्‍यांगों के लिए खास टॉयलेट
दिव्यांग यात्रियों के लिए, जो व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं, खास टॉयलेट भी बनाए गए हैं.इसके अलावा, सफाई का खास ध्‍यान रखा जाता है. किसी भी जरूरत के लिए कोच में कर्मचारी तैनात रहते

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *